एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच) अन्तर्गत उच्च तकनीक बागवानी योजना (2025-26) हेतु आवेदन।
योजना से संबंधित मुख्य शर्तें-
∎ इस योजना का मुख्य उदेश्य बिहार राज्य में हाई-टेक हार्टिकल्चर के तहत संरक्षित खेती हेतु आवश्यक संरचना का निर्माण कर उच्च मूल्य के बागवानी फसलों के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाकर कृषकों के आय में वृद्धि करना है।
अग्रपंक्ति प्रत्यक्षण (FLD)
∎योजना का लाभ प्रति लाभार्थी एक इकाई देय होगा।
∎ इस योजना के तहत अग्रपंक्ति प्रत्यक्षण का संस्थापन/प्रदर्शन राष्ट्रीय उच्च पथ/राज्य उच्च पथ के संपर्क में होना चाहिए ताकि उस पथ से आने-जाने वाले लोगों के लिए सुगोचर हो।
∎एक अग्रपंक्ति प्रत्यक्षण (FLD) अन्तर्गत 2000 वर्गमीटर में शेडनेट हाउस का निर्माण के साथ बीचड़ा एवं अन्य सामग्री/यंत्रों के लिए इकाई लागत 25 लाख रूपये पर 75 प्रतिशत यानि 18.75 लाख रूपये अनुदान की राशि DBT-in kind/ DBT-in cash के रूप में देय होगा। शेष 25 प्रतिशत अर्थात 6.25 लाख रूपये कृषक अंश की राशि लाभार्थी कृषक को वहन करना होगा।
∎ इस योजनान्तर्गत विगत तीन वर्षों में, जिलों के जिस भी प्रखंड में FLD अवयव का लक्ष्य आवंटित किया जा चुका है, इस प्रखंड हेतु कार्यादेश निर्गत नहीं किया जा सकेगा एवं FLD अवयव की मूल भावना के अनुरूप, नये प्रखंडों से प्राप्त आवेदनों में लॉटरी के माध्यम से लाभुक का चयन किया जायेगा।
∎ योग्य कृषक भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र/अद्यतन राजस्व रसीद के साथ आवेदन कर सकते है बशर्ते कि आवेदित भूमि ऊँची एवं राष्ट्रीय/राज्य उच्च पथ के संपर्क में हो एवं सुलभ दृष्टिगोचर हो।
∎ कृषक बिहार राज्य का निवासी हो एवं कृषि DBT पोर्टल पर पंजीकृत हो।
∎ आवेदक के पारिवारिक भूमि उपलब्ध रहने की स्थिति में LPC या अद्यतन रसीद में से कोई एक साक्ष्य के साथ सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत वंशावली प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
∎ आवेदन प्रपत्र में कृषक को अपने बैंक खाता का पूर्ण विवरण यथा बैंक शाखा,खाता संख्या, सम्बंधित बैंक शाखा का IFSC कोड, आधार कार्ड/बैंक पासबुक से संबद्ध आवेदन संख्या आदि मिलान करना अनिवार्य है।
∎ प्रखंड उद्यान पदाधिकारी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा आवेदन एवं आवेदित स्थल की जाँच तथा कार्यादेश निर्गत करने में कार्यान्वयन अनुदेश का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा। यदि आवेदक की भूमि FLD के लिए उपयुक्त नहीं पायी जाती है तो आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।
प्लास्टिक मल्चिंग
∎इस अवयव हेतु इकाई लागत 40000 रुo प्रति हेo निर्धारित है जिसका 50% अनुदान की राशि एकमुश्त देय होगा। इस अवयव का लाभ अधिकतम प्रति कृषक 2 हेo तक देय होगा।
सर्क्युलेशन फैन इन पॉली हाउस
∎इस अवयव हेतु इकाई लागत 5000 रुo प्रति फैन निर्धारित है जिसका 50% अनुदान की राशि एकमुश्त देय होगा। इस अवयव का लाभ अधिकतम प्रति कृषक 6 फैन होगा। आवेदक के पास पूर्व से पॉली हाउस होना अनिवार्य है।
∎ आवेदकों के चयन में संबंधित वर्गों के लिए निर्धारित प्रतिशत का ध्यान रखना अनिवार्य होगा।