कृषि विभाग, बिहार  |  उद्यान निदेशालय

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना (सूक्ष्म सिंचाई) संस्थान/कार्यालय हेतु आवेदन - (2026-27)

योजना से सम्बंधित मुख्य बातें:-
Operational Guidelines (PDMC-GoI)
∎ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का मुख्य उद्देश्य तकनीक द्वारा सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्रफल को बढ़ाना, जल उपयोग की क्षमता को बढ़ाना तथा फसलों की उत्पादकता एवं कृषकों की आय को बढ़ाना है।
∎ योजना अन्तर्गत कार्य घटक सूक्ष्म सिंचाई पद्धति- टपकन सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर तथा पोर्टेबल स्प्रिंकलर है।
∎ सूक्ष्म सिंचाई पद्धति अधिष्ठापन हेतु, भारत सरकार की प्रतिबूंद अधिक फसल की मार्गदर्शिका के कंडिका-7.30 में उल्लेखित है कि "(The total approved cost of the proposal will be provided to the ICAR/KVK Centres as a 100% central assistance)".
∎ क्षेत्र के अनुसार ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर तथा पोर्टेबल स्प्रिंकलर पद्धति के तहत भारत सरकार के मार्गदर्शिका के आलोक में Indicative Cost का शत-प्रतिशत अनुदान देय है। संबंधित KVKs एवं ICAR से संबंधित संस्थान के द्वारा Trenching से संबंधित व्यय का वहन किया जायेगा।
∎ योजनान्तर्गत आवेदन हेतु, जमीन से संबंधित दस्तावेज, KVKs एवं ICAR संस्थान के सक्षम प्राधिकार द्वारा अपलोड किया जायेगा।
∎ कम्पनी द्वारा अपलोड किये गये Estimate एवं Design पर KVKs एवं ICAR संस्थान के सक्षम प्राधिकार का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।
∎ अधिष्ठापित किये जाने वाले यंत्रों के तहत् Optional Components (हाइड्रो साइक्लोन फिल्टर, फर्टिलाइजर टैंक तथा वाइंडर मशीन) का चयन, आवश्यकतानुरूप, KVKs एवं ICAR संस्थान के तकनीकी सक्षम प्राधिकार द्वारा चयन किया जायेगा।
∎ कम्पनी द्वारा अपलोड किये गये Estimate एवं Design पर कृषक का हस्ताक्षर अनिवार्य होगा।
∎ संबंधित कम्पनी का चयन उपरान्त 30 दिनों के अन्दर अधिष्ठापन पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।
∎ कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र, संबंधित कम्पनी के प्रतिनिधि, KVKs अथवा ICAR संस्थान के सक्षम प्राधिकार एवं निदेशक-प्रसार द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाणित किया जायेगा।
∎ कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र