राष्ट्रीय बाँस मिशन योजना (2026-27) हेतु ऑनलाईन आवेदन फॉर्म
योजना से संबंधित मुख्य बातेंः-
OPERATIONAL GUIDELINES OF NATIONAL BAMBOO MISSION (2025)
∎ इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बाँस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर स्वरोगजार को बढ़ावा देना है।
∎ इस योजना का कार्यान्वयन बिहार के कुल 21 जिलों यथा- अररिया, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णियाँ, सहरसा, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, वैशाली एवं पश्चिम चम्पारण में कराया जायेगा।
∎ योजना का लाभ, पहले आओ पहले पाओ, के आधार पर दिया जायेगा।
∎ एक ही परिवार में पति एवं पत्नी योजना के लाभुक हो सकते हैं बशर्ते पति एवं पत्नी के नाम से अलग-अलग भूमि निबंधित हो तथा भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र अलग-अलग हो।
∎ योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक कृषकों को भूमि-स्वामित्व प्रमाण पत्र/दो वर्ष पूर्व से अद्यतन राजस्व रसीद/ऑनलाईन अद्यतन रसीद/वंशावली के आधार पर विधि मान्य भू-स्वामित्व का प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
∎ इस योजना के तहत् निजी क्षेत्र में उच्च घनत्व का बाँस रोपण करने हेतु सहायतानुदान दिया जायेगा।
∎ निजी क्षेत्र में उच्च घनत्व के बाँस रोपण हेतु न्यूनतम रकवा 0.04 हेक्टेयर (10 डिस्मील) से अधिकतम 0.2 हेक्टेयर (50 डिस्मील) तक का लाभ दिया जायेगा।
∎ बाँस के पौधा का रोपण सामग्री की उपलब्धता, विभाग द्वारा चिन्हित जलवायु अनुकूल प्रभेद के तहत्, निविदा के माध्यम से चयनित आपूर्तिकर्ता द्वारा कराया जायेगा।
∎ राष्ट्रीय बाँस मिशन के Operational Guidelines के आलोक में नियमानुसार योजना का कार्यान्वयन कराया जायेगा।