छत पर बागवानी योजना अंतर्गत फार्मिंग बेड योजना से सम्बंधित मुख्य बातें:-
∎योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में घर के छत पर फल, फूल एवं सब्जी को बढ़ावा देना है।
∎राजधानी जिले पटना के पटना सदर, दानापुर, फुलवारी,बिहटा एवं खगौल, भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर जिले के नगर निगम क्षेत्र में इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
∎वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो, वे फार्मिंग बेड योजना का लाभ ले सकते है।सरकारी/गैर-सरकारी प्रतिष्ठान यथा विद्यालय,महाविद्यालय,अस्पताल इत्यादि द्वारा भी लाभ लिया जा सकता है|
∎स्वयं के मकान की स्थिति में छत पर 300 वर्ग फीट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो तथा अपार्टमेन्ट की स्थिति में अपार्टमेन्ट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो।
∎फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) का इकाई लागत 57130 रु० एवं अनुदान 75% (अर्थात 42847.50 रु०) तथा शेष 14282.50 रूपये लाभार्थी द्वारा देय होगा।
∎आवेदन करने के उपरांत फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्राप्त रसीद पर लाभुक को अपने अंश की राशि मो० 14282.50/-रूपये प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) जमा करने हेतु बैंक खाता संख्या एवं विस्तृत विवरणी कार्यादेश में अंकित होगा। संबंधित जिले के संबंधित खाता संख्या में लाभुक अंश की राशि जमा होने के उपरांत ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
∎लाभार्थी द्वारा छत पर लगे बागवानी इकाई का रख रखाव संबंधित एजेंसी के साथ स्वयं के स्तर से करना अनिवार्य होगा।
∎फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत व्यक्तिगत/अपार्टमेंट के मकान की स्थिति में अधिकतम 2 इकाई तथा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान हेतु अधिकतम 5 इकाई का लाभ दिया जायेगा।
∎चयन हेतु जिला के लक्ष्य अन्तर्गत 78.537% सामान्य जाति, 20% अनुसूचित जाति तथा 1.463% अनुसूचित जनजाति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
∎कुल भागीदारी में 30% महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
∎1 इकाई योजना के घटकों की संक्षिप्त जानकारी निम्न प्रकार है।
फार्मिंग बेड की योजना
| Item | Qty |
| Portable Farming System(40 sqr ft growing area+30 sqr ft walk-around area) Size 10ft x10inch | 3 |
| Organic Gardening Kit(for 9 Months) | 2 |
| Fruit Bag(24 inches X 24 inches) | 6 |
| Round spinach growing bag(24 inches X 12 inches) | 5 |
| Drain Cell (120 ft) | 120 ft |
| Fruit Plant | 6 |
| Sapling Tray(1 Tray/Season) 40 Plant each Season | 40(Plant each Season) |
| Hand Sprayer | 1 |
| Khurpi | 1 |
| Drip Installation with motor and bucket | 1 |
| On Site Support Visit | 12 (Monthly 2 Visit) |