नियम एवं शर्तें
1. बिहार राज्य के सभी किसान, पुष्प-प्रेमी नर्सरी संचालक (निजी, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी) एवं अन्य, बागवानी महोत्सव-सह-प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
2. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ऑनलाईन पंजीकरण विभागीय वेबसाईट http://horticulture.bihar.gov.in पर करना अनिवार्य होगा।
3. ऑनलाईन पंजीकरण के आलोक में, प्रविष्टि पत्र, वर्गवार एवं शाखावार, प्रतिभागी को डाउनलोड कर, प्रदर्शों के साथ संलग्न कर प्रदर्शनी स्थल पर रखना होगा।
4. एक कृषक/प्रतिभागी प्रत्येक वर्ग/शाखा में पंजीकरण करा सकते हैं, परन्तु किसी एक वर्ग के एक शाखा में एक कृषक/प्रतिभागी के द्वारा एक से अधिक पंजीकरण स्वीकार्य नहीं होगा।
5. वर्ग की किसी भी शाखा में पाँच से कम प्रतिभागियों के प्रदर्श की प्रविष्टि पर, उस शाखा का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। प्रदर्शवार एवं शाखावार निर्धारित संख्या (अदद) से कम होने पर, संबंधित प्रदर्शों का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
6. प्रतिभागी द्वारा, प्रदर्शनी में लाए गए प्रदर्श, स्वयं द्वारा उत्पादित होना, अनिवार्य है।
7. हर वर्ग में प्रदर्श की उतनी हीं संख्या प्रदर्शनी में रखी जाए, जो नियमावली में उल्लेखित है।
8. प्रदर्श स्वस्थ एवं स्वच्छ होना चाहिए।
9. इस प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु कोई प्रवेश शुल्क देय नहीं है।
10.प्रदर्शित वस्तुओं के साथ, गलत प्रविष्टि कार्ड संलग्न होने से ऐसे प्रदर्शों को प्रतियोगिता के लिए अयोग्य समझा जायेगा और ऐसे प्रदर्शों का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
11.ऑनलाईन निर्गत प्रविष्टि पत्र के साथ सम्बद्ध प्रदर्शों का ही मूल्यांकन किया जायेगा। बिना प्रविष्ट पत्र के प्रदर्शों को आयोग्य घोषित किया जायेगा।
12.मूल्यांकन समिति द्वारा प्रदर्शों को सही श्रेणी और वर्ग में व्यवस्थित किया जा सकता है।
13.कलात्मक पुष्प सज्जा एवं नक्काशी प्रतियोगिता में प्रदर्शनी स्थल पर, प्रतिभागी द्वारा कला का प्रदर्शन किया जायेगा। इस हेतु आवश्यक सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लाना होगा।
14.प्रदर्शनी समापन उपरान्त, लौटाये जाने वाले प्रदर्शों की विवरणी, प्रविष्टि पत्र में अंकित है। इसके आलोक में प्रविष्टि पत्र के आधार पर दिनांक 08.02.2026 को बागवानी महोत्सव समिति के निर्देशानुसार वापस किया जायेगा।
15.प्रदर्शनी का उद्देश्य उत्कृष्ट उत्पादन की आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है।
16.प्रदर्शों के मूल्यांकन हेतु गठित, निर्णायक मंडल द्वारा, मूल्यांकन किया जायेगा। प्रदर्शनी में प्रदर्शों का निर्णायक दल द्वारा विभिन्न तकनीकी मानक पर के मूल्यांकन किया जायेगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्व मान्य होगा।
17.प्रथम पुरस्कार-5000, द्वितीय पुरस्कार-4000, तृतीय पुरस्कार-3000 रूपये CFMS 2.0 के माध्यम से DBT द्वारा दिया जाएगा।
18.निर्णायक दल द्वारा नयी चीजों या, जो निर्धारित कोटि की न हो, उन्हें विशिष्ट पारितोषिक भी दे सकते हैं।
19.प्रदर्शों को पुरस्कार हेतु गुणवत्ता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। निर्णायक दल का निर्णय सभी परिस्थिति में अंतिम एवं मान्य होगा। प्रदर्शों का आकलन वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी मानकों के आधार पर किया जायेगा।
20.सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि CFMS 2.0 के माध्यम से, सीधे खाते में, उपलब्ध करायी जायेगी। प्रदर्शनी स्थल पर प्रमाण-पत्र का वितरण किया जाएगा।
∎क्वीज प्रतियोगिता
1. क्वीज प्रतियोगिता(केवल कृषि एवं कृषि से संबध महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए)।
2. बच्चों के लिए (10-15 वर्ष) बागवानी महोत्सव में लाये गए प्रदर्शों की पहचान बच्चों के द्वारा करायी जायेगी। सबसे अधिक पहचान करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा।
3. क्वीज प्रतियोगिता दिनांक 08.02.2026 को 02:00 अपराहन में आयोजित की जाएगी