एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत कम लागत/ छोटे पैमाने पर मशरुम उत्पादन इकाई (2025-26) हेतु ऑनलाईन आवेदन फॉर्म
योजना से संबंधित मुख्य बातेंः-
∎ इस अवयव का कार्यान्वयन राज्य के 28 जिलों (यथा- औरंगाबाद,बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर,दरभंगा,गया,पूर्वी चम्पारण,जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नालन्दा, नवादा, पटना , पूर्णिया, रोहतास,समस्तीपुर, सरन , शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान , वैशाली एवं पश्चिम चम्पारण) में किया जायेगा।
∎ इसका इकाई लागत 2 लाख रूपये है,जिसपर 50% अनुदान अर्थात 1 लाख रूपये दिया जाएगा। इसमें 200 वर्गफीट में इसका निर्माण किया जाना है।
∎ एक लाभुक को अधिकतम 5 इकाई का लाभ दिया जाएगा।
∎ इस अवयव का लाभ लेने हेतु कृषक को न्यूनतम 2 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
∎ कृषक को DBT पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
∎ प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी के जाँच एवं अनुशंसा के उपरांत एकमुश्त में अनुदान देय होगा|
∎ इच्छुक कृषक आवेदन करने से पूर्व DBT में पंजीकृत बैंक खाता सम्बंधित विवरण की जाँच स्वयं कर लें।
∎उपर्युक्त बिन्दू से यदि इच्छुक कृषक सहमत हो, तो नियमानुसार ऑनलाईन आवेदन हेतु आमंत्रित है|